प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने में भारत की होगी बडी भूमिका : सुंदर पिचाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2015 4:27 PM
विज्ञापन
सन होजे: भविष्य में प्रौद्योगिकी को आगे बढाने में भारत अधिक बडी भूमिका निभाएगा. गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने आज यह बात कही. उन्होंने भारत को नवोन्मेषण और उद्यमशीलता का अगला वैश्विक उर्वर क्षेत्र बनाने को किए जाने प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. पिचाई ने कहा कि प्रौद्योगिकी […]
विज्ञापन
सन होजे: भविष्य में प्रौद्योगिकी को आगे बढाने में भारत अधिक बडी भूमिका निभाएगा. गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने आज यह बात कही. उन्होंने भारत को नवोन्मेषण और उद्यमशीलता का अगला वैश्विक उर्वर क्षेत्र बनाने को किए जाने प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. पिचाई ने कहा कि प्रौद्योगिकी को आगे बढाने से भारत और दुनिया भर में लोगों का जीवनस्तर सुधारा जा सकेगा.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इसलिए रोमांचित नहीं हूं कि भारत में पला बढा हूं, मैं इसलिए रोमांचित हूं कि मैं प्रौद्योगिकी को लेकर काफी ध्यान रखता हूं और जानता हूं कि भारत भविष्य में बडी भूमिका निभाएगा.” पिचाई ने मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में सिलिकन वैली के शीर्ष मुख्य कार्यकारियों की मौजूदगी में कहा कि उन्होंने (मोदी ने) भारत को नवोन्मेषण और उद्यमशीलता का प्रमुख क्षेत्र बनाने के लिए अपने प्रयास तेज किए हैं.” मोदी सन होजे की दो दिन की यात्रा पर यहां आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










