फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को 24 घंटे के भीतर मिलेगा रिफंड

नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज फ्लिपकार्ट ने आज अपनी तत्काल रिफंड सुविधा शुरू की जिसके तहत ग्राहकों को उत्पाद लौटाने के 24 घंटे के भीतर रिफंड प्राप्त करने में मदद मिलेगी. इससे पहले, रिफंड प्रक्रिया में तीन से पांच कारोबार दिवस लगते थे. फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, ‘अभिनव प्रयोग की यात्रा […]
नयी दिल्ली : ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज फ्लिपकार्ट ने आज अपनी तत्काल रिफंड सुविधा शुरू की जिसके तहत ग्राहकों को उत्पाद लौटाने के 24 घंटे के भीतर रिफंड प्राप्त करने में मदद मिलेगी. इससे पहले, रिफंड प्रक्रिया में तीन से पांच कारोबार दिवस लगते थे. फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, ‘अभिनव प्रयोग की यात्रा जारी रखते हुए यह नयी भुगतान व्यवस्था शुरू की गयी है. फ्लिपकार्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) आर्डरों के लिए रिफंड, उत्पाद के फ्लिपकार्ट के पास पहुंचते ही कर दिया जाय.’ कंपनी ने कहा कि तत्काल भुगतान प्रणाली का उपयोग कर तत्काल रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










