ePaper

यामाहा की नयी स्पोर्ट्स बाइक YZF-R3 लॉन्च, जानें फीचर्स

Updated at : 12 Aug 2015 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
यामाहा की नयी स्पोर्ट्स बाइक YZF-R3 लॉन्च, जानें फीचर्स

नयी दिल्‍ली : बॉलीवुड स्‍टार जॉन अब्राहम ने यामहा की नयी स्पोर्ट्स बाइक YZF-R3 लॉन्च किया. जॉन यामाहा के ब्रांड अंबेसेडर हैं. दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी की नयी बाइक की कीमत दिल्‍ली शोरुम में 3.25 लाख रुपये है. बाइक का इंजन 321CC का है. कंपनी ने ने बताया कि यह मोटरसाइकिल अभी इंडोनेशिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बॉलीवुड स्‍टार जॉन अब्राहम ने यामहा की नयी स्पोर्ट्स बाइक YZF-R3 लॉन्च किया. जॉन यामाहा के ब्रांड अंबेसेडर हैं. दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी की नयी बाइक की कीमत दिल्‍ली शोरुम में 3.25 लाख रुपये है. बाइक का इंजन 321CC का है. कंपनी ने ने बताया कि यह मोटरसाइकिल अभी इंडोनेशिया से सीकेडी के रूप में आयात की जायेगी और भारत में अंसेबल की जायेगी. यामाहा इंडिया के अनुसार इस बाइक की बिक्री 11 अगस्त से यामहा के 100 चुनिंदा डीलरों के द्वारा शुरू हो जाएगी.

भारतीय बाजार में इस बाइक को कावासाकी निंजा 300 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. इस बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ दो सिलिंडर का पावरफुल इंजन लगा है. यह बाइक दो रंगों ब्लू वाइट और रेड ब्लैक के साथ उपलब्ध है. इस बाइक में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है. कंपनी के उपाध्यक्ष (विक्रय एवं विपणन) राय कुरियन ने कहा कि यह बाइक आर. सीरीज प्रौद्योगिकी पर आधारित है. भारत में अभी 250 सीसी से लेकर 600 सीसी की स्पोर्ट श्रेणी की प्रति महीने एक हजार मोटरसाइकिलें बिक रही है और कंपनी की इसमें हिस्सेदारी बढ़ाकर 20 फीसदी करने की योजना है.

फीचर्स

इंजन – 321 CC

लिक्विड कूल्‍ड

4-स्‍टोक

2 सिलिंडर

फ्यूल इंजेक्शन इंजन

ड्यूल हेडलाइट

स्‍पोट्स बाइक

लाइटवेट बॉडी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola