अडाणी को आस्ट्रेलिया में एक और झटका, परामर्श समझौते से बाहर निकला बैंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2015 2:37 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय खनन कंपनी अडाणी को आज एक और झटका लगा. आस्ट्रेलिया के एक बैंक ने संघीय अदालत द्वारा क्वींसलैंड में समूह की विवादास्पद 16 अरब डालर की कोयला खनन परियोजना की पर्यावरण मंजूरी रद्द करने के एक दिन बाद, इसके वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया. देश के सबसे बडे […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय खनन कंपनी अडाणी को आज एक और झटका लगा. आस्ट्रेलिया के एक बैंक ने संघीय अदालत द्वारा क्वींसलैंड में समूह की विवादास्पद 16 अरब डालर की कोयला खनन परियोजना की पर्यावरण मंजूरी रद्द करने के एक दिन बाद, इसके वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया. देश के सबसे बडे बैंक, कॉमनवेल्थ बैंक आफ आस्ट्रेलिया (सीबीए) ने कहा कि इसकी परामर्श की भूमिका खत्म हो गई है.

एक अखबार द एज ने बैंक के प्रवक्ता के हवाले से कहा ‘अडाणी के विभिन्न किस्म की मंजूरी हासिल करने के लिए इस परियोजना पर नये सिरे से ध्यान देने के मद्देनजर वित्तीय परामर्श की जिम्मेदारी खत्म हो गई है.’ बैंक ने परामर्श संबंधी समझौते से बाहर निकलने के संबंध में और कोई ब्योरा नहीं दिया लेकिन सूत्रों का कहना है कि कारमाइकेल खनन परियोजना से जुडे पर्यावरण विवाद और कोयले की गिरती कीमत के बीच इसका वित्तीय जोखिम चिंता का विषय है.

सीबीए का यह फैसला अदालत द्वारा कारमाइकेल परियोजना को दी गई पर्यावरण मंजूरी रद्द करने के ठीक बाद आया है. अदालत ने यक्का स्किंक (छोटी छिपकली) और सजावटी सर्प प्रजातियों के विलुप्त होने के खतरे से जुडे विवाद के मद्देनजर इस परियोजना के कार्यान्वयन को रोक दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola