विश्व की 500 सबसे बडी कंपनियों में सात भारतीय: फार्च्यून

Updated at : 23 Jul 2015 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व की 500 सबसे बडी कंपनियों में सात भारतीय: फार्च्यून

न्यूयार्क: रिलायंस इंडस्टरीज और टाटा मोटर्स समेत सात भारतीय कंपनियां विश्व की 500 सबसे बडी कंपनियों में हैं. फार्च्यून पत्रिका की इस सूची में शीर्ष पर वालमार्ट है. 2015 की फार्च्यून ग्लोबल 500 सूची में इंडियन आयल 119वें स्थान पर है. इसकी वार्षिक आय करीब 74 अरब डॉलर है. 62 अरब डालर की आय वाली […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: रिलायंस इंडस्टरीज और टाटा मोटर्स समेत सात भारतीय कंपनियां विश्व की 500 सबसे बडी कंपनियों में हैं. फार्च्यून पत्रिका की इस सूची में शीर्ष पर वालमार्ट है. 2015 की फार्च्यून ग्लोबल 500 सूची में इंडियन आयल 119वें स्थान पर है. इसकी वार्षिक आय करीब 74 अरब डॉलर है.

62 अरब डालर की आय वाली रिलायंस इंडस्टरीज (158वें), 42 अरब डालर के साथ टाटा मोटर्स (254वें), 42 अरब डॉलर के साथ भारतीय स्टेट बैंक (260वें), 40 अरब डालर के साथ भारत पेट्रोलियम (280वें), 35 अरब डालर की आय के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम (327वें) और 26 अरब डालर की आय के साथ ओएनजीसी (449वें) स्थान पर है.

विश्व की 500 प्रमुख कंपनियों की सम्मिलित आय 2014 में 31,200 अरब डॉलर रही और मुनाफा 1,700 अरब डॉलर रहा. इस साल की 500 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में वैश्विक स्तर पर 6.5 करोड कर्मचारी काम करते हैं और 36 देशों में इनका परिचालन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola