Hyundai की नयी SUV creta लांच, कीमत 8.59 लाख रुपये से शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2015 4:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में स्पोर्ट्स युटिलिटी वीकल (एसयूवी) के तेजी से बढते बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के उद्देश्य से कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै ने आज एसयूवी क्रेटा पेश किया जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 8.59 लाख रुपये है. क्रेटा को पहली बार वैश्विक बाजार में भारत से पेश किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में स्पोर्ट्स युटिलिटी वीकल (एसयूवी) के तेजी से बढते बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के उद्देश्य से कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै ने आज एसयूवी क्रेटा पेश किया जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 8.59 लाख रुपये है. क्रेटा को पहली बार वैश्विक बाजार में भारत से पेश किया जा रहा है. पांच सीटों वाले इस वाहन को भारत में उतारने के बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जाएगा.

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीइओ बी.एस. स्यो ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘हमें विश्वास है कि क्रेटा भारत में हुंदै की स्थिति मजबूत करेगा. यह देश में एसयूवी खंड को नये सिरे से परिभाषित करेगा.’ उन्होंने बताया कि 1600 सीसी पेट्रोल इंजन वाले संस्करण की कीमत 8.59 लाख रुपये से 11.19 लाख रुपये के बीच है, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 9.46 लाख रुपये से 13.6 लाख रुपये के बीच है.

कंपनी ने डीजल इंजन के दो संस्करण के साथ इसे बाजार में उतारा है जिसमें 1400 सीसी के संस्करण की कीमत 9.46 लाख रुपये से 11.45 लाख रुपये के बीच है, जबकि 1600 सीसी के संस्करण की कीमत 11.59 लाख रुपये से 13.6 लाख रुपये के बीच है. क्रेटा में कई खूबियां हैं जैसे निगरानी प्रणाली, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट चाबी और चमडे की सीटें आदि. कंपनी ने इस वाहन के लिए पिछले 20 दिनों में 15,000 से अधिक बुकिंग पहले ही प्राप्त कर ली है.

कंपनी ने क्रेटा के विकास पर 1,000 करोड रुपये निवेश किया है और इसे कोरिया में डिजाइन व विकसित किया गया. घरेलू बाजार में हुंदै की क्रेटा का मुकाबला फोर्ड की ईकोस्पोर्ट, रेनो की डस्टर, निसान की टेरैनो, महिन्द्रा की स्कार्पियो, महिन्द्रा एक्सयूवी500 व टाटा सफारी स्टॉर्म से होगा जो 6.75 लाख रुपये से 15.99 लाख रुपये के बीच की कीमत में उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola