Honda JAZZ ने की भारत में वापसी, कीमत 5.3 लाख रुपये

नयी दिल्ली : जापानी कार कंपनी होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज की भारतीय बाजार में वापसी हो गई है. कंपनी ने भारत में इस मॉडल की तीसरी पीढी का संस्करण पेश किया है. इसका दिल्ली शोरुम में कीमत 5.3 से 8.59 लाख रुपये है. यह कार मारुति सुजुकी की स्विफ्ट तथा हुंदै मोटर की इलिट […]
नयी दिल्ली : जापानी कार कंपनी होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज की भारतीय बाजार में वापसी हो गई है. कंपनी ने भारत में इस मॉडल की तीसरी पीढी का संस्करण पेश किया है. इसका दिल्ली शोरुम में कीमत 5.3 से 8.59 लाख रुपये है. यह कार मारुति सुजुकी की स्विफ्ट तथा हुंदै मोटर की इलिट आई-20 के समक्ष प्रतिस्पर्धा पेश करेगी.
यह पेट्रोल व डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध है. जैज के पेट्रोल संस्करण का दाम 5.3 से 7.29 लाख रुपये है, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 6.49 से 8.59 लाख रुपये है. इस कार के आटोमैटिक संस्करण का दिल्ली एक्स शोरुम दाम 6.99 से 7.85 लाख रुपये है.
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कात्सुशी इनोयू ने कहा, ‘नयी जैज कंपनी के कारोबार का मुख्य स्तंभ होगी और भारत में होंडा कार्स की वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाएगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




