मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में बढ़ी हैं नियुक्तियां : टाइम्सजॉब्स

Updated:
विज्ञापन
मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में बढ़ी हैं नियुक्तियां : टाइम्सजॉब्स

नयी दिल्ली : मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र में मई, 2015 को समाप्त 12 माह की अवधि में नियुक्तियों में नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ. डिजिटल मीडिया, सैटेलाइट टीवी के विस्तार व स्मार्टफोन की बढती मांग से इन क्षेत्रों में नियुक्तियां बढी हैं. टाइम्सजॉब्स रिक्रूएटएक्स आंकड़ों के अनुसार मई, 2014 से मई, 2015 के दौरान मनोरंजन, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र में मई, 2015 को समाप्त 12 माह की अवधि में नियुक्तियों में नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ. डिजिटल मीडिया, सैटेलाइट टीवी के विस्तार व स्मार्टफोन की बढती मांग से इन क्षेत्रों में नियुक्तियां बढी हैं. टाइम्सजॉब्स रिक्रूएटएक्स आंकड़ों के अनुसार मई, 2014 से मई, 2015 के दौरान मनोरंजन, मीडिया व पत्रकारिता के पेशेवरों की मांग में नौ प्रतिशत की बढोतरी हुई.

टाइम्सजॉब्स.कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक मधुकर ने कहा, ‘इस उद्योग में प्रतिभाओं की मांग में बढोतरी को सीधे देश में बढते मल्टीमीडिया उपभोग से जोडकर देखा जा सकता है. डिजिटल मीडिया, सैटेलाइट टीवी के विस्तार के साथ स्मार्टफोन के बढती मांग से इन क्षेत्रों में नौकरियां बढ रही हैं.’ रिपोर्ट में बताया गया है कि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में 60 प्रतिशत मांग प्रवेश व कनिष्ठ स्तर के पेशेवरों की है, जिनके पास पांच साल तक का अनुभव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola