खराबी दूर करने के लिए निसान ने 12,000 वाहन वापस मंगाये

नयी दिल्ली : जापान की वाहन कंपनी निसान, इंजन स्विच एवं एयरबैग में खराबी दूर करने के लिए अपने वैश्विक अभियान के तहत भारत में जून, 2013 और मार्च, 2015 के बीच विनिर्मित विभिन्न माडलों की करीब 12,000 गाडियां वापस मंगा रही है. इनमें सेडान सनी और छोटी कार माइक्रा शामिल हैं. जापानी कंपनी ने […]
नयी दिल्ली : जापान की वाहन कंपनी निसान, इंजन स्विच एवं एयरबैग में खराबी दूर करने के लिए अपने वैश्विक अभियान के तहत भारत में जून, 2013 और मार्च, 2015 के बीच विनिर्मित विभिन्न माडलों की करीब 12,000 गाडियां वापस मंगा रही है. इनमें सेडान सनी और छोटी कार माइक्रा शामिल हैं.
जापानी कंपनी ने दुनियाभर में कुछ खास माडल की करीब 2,70,000 कारें वापस मंगाने की घोषणा की है. भारत में इसके प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘निसान कुछ खास माडलों की करीब 2,70,000 गाडियां स्वेच्छा से वापस मंगा रही है जिसमें भारत में 12,000 गाडियां शामिल हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




