ePaper

अमेरिका के बाद भारत बना फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार

Updated at : 29 Jun 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के बाद भारत बना फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार

नयी दिल्ली : भारत में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढकर 12.5 करोड हो गयी है. इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी ने छह महीने में 1.3 करोड नये उपयोक्ता हासिल किए. फेसबुक के उत्पाद प्रमुख (फेसबुक लाईट) विजय शंकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढकर 12.5 करोड हो गयी है. इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी ने छह महीने में 1.3 करोड नये उपयोक्ता हासिल किए. फेसबुक के उत्पाद प्रमुख (फेसबुक लाईट) विजय शंकर ने को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, भारत में फेसबुक के 12.5 करोड़ औसत उपयोक्ता (एमएयू) हैं जबकि मोबाइल एमएयू 11.4 करोड़ हैं.

भारत में दैनिक आधार पर 5.9 करोड उपयोक्ता फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और इनमें से 5.3 करोड मोबाइल के जरिए फेसबुक तक पहुंचते हैं. अमेरिका की इस कंपनी के भारत में उपयोक्ता पिछले साल दिसंबर में 11.2 करोड़ थे. अमेरिका उसका सबसे बडा बाजार है. इसके साथ ही कंपनी ने 2जी अनुकूल मोबाइल एप्प फेसबुक लाईट पेश किया है जो कि कम गति वाले इंटनेट उपयोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
विजय शंकर ने बताया कि फेसबुक लाईट को भारत जैसे बाजारों को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है जो इंटरनेट की स्पीड कम है. हालांकि इस नये एप्प में फेसबुक के सभी प्रमुख फीचर शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola