ePaper

मई महीने में बढा़ सोने का आयात, 10.47 प्रतिशत बढकर 2.42 अरब डालर रहा

Updated at : 16 Jun 2015 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
मई महीने में बढा़ सोने का आयात, 10.47 प्रतिशत बढकर 2.42 अरब डालर रहा

नयी दिल्ली : सोने का आयात मई महीने में 10.47 प्रतिशत बढकर 2.42 अरब डालर हो गया. ऐसा कीमत घटने और आरबीआइ द्वारा प्रतिबंध कम करने के मद्देनजर हुआ. सोने का आयात 2014 के इसी महीने में 2.19 अरब डालर रहा. इस साल अप्रैल में सोने का आयात 78.33 प्रतिशत के तेज उछाल के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोने का आयात मई महीने में 10.47 प्रतिशत बढकर 2.42 अरब डालर हो गया. ऐसा कीमत घटने और आरबीआइ द्वारा प्रतिबंध कम करने के मद्देनजर हुआ. सोने का आयात 2014 के इसी महीने में 2.19 अरब डालर रहा. इस साल अप्रैल में सोने का आयात 78.33 प्रतिशत के तेज उछाल के साथ 3.13 अरब डालर तक पहुंच गया था. सोने के आयात में बढोतरी से चालू खाते का घाटा प्रभावित होता है.

पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में चालू खाते का घाटा (कैड) कम होकर सकल घरेलू उत्पाद के 1.9 प्रतिशत (18 अरब डालर) के बराबर रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 3.1 प्रतिशत था. रिजर्व बैंक और सरकार का कहना है कि चालू खाते का घाटा ठीक स्तर तक सीमित है पर स्वर्ण-आयात में बढोतरी से नयी चिंता पैदा हो सकती है.

पिछले साल नवंबर में आरबीआइ ने विवादास्पद 80:20 योजना खारिज कर दी थी. इसके तहत आयातिम सोने का कम से कम 20 प्रतिशत निर्यात कर लिए जाने के बाद ही इसकी नयी खेप के आयात की अनुमति दी जाती थी. भारत सोने का सबसे बडा आयातक है जो आम तौर पर जेवरात उद्योग की मांग पूरी करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola