ePaper

10वीं वर्षगांठ पर स्‍पाइसजेट देगा घरेलू उड़ानों पर 10% की छूट

Updated at : 23 May 2015 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
10वीं वर्षगांठ पर स्‍पाइसजेट देगा घरेलू उड़ानों पर 10% की छूट

नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट आज शनिवार को चुनिंदा घरेलू उडानों में किराये पर 10 प्रतिशत की छूट की दे रही है. विमानन कंपनी ने आज कहा कि ‘हैपी बर्थडे टू अस’ पेशकश के तहत एक जुलाई से 15 अक्तूबर के बीच यात्रा की जा सकेगी. इस पेशकश के तहत सुबह 10 बजे से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट आज शनिवार को चुनिंदा घरेलू उडानों में किराये पर 10 प्रतिशत की छूट की दे रही है. विमानन कंपनी ने आज कहा कि ‘हैपी बर्थडे टू अस’ पेशकश के तहत एक जुलाई से 15 अक्तूबर के बीच यात्रा की जा सकेगी. इस पेशकश के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बुकिंग खुली रहेगी.

स्पाइसजेट के मुख्य परिचालन अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, ‘इस पेशकश के अंतर्गत ग्राहकों को भारत में अनूठी एयरलाइनों में से एक स्पाइसजेट के साथ हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा.

लेकिन आपको इसके लिए थोडी जल्दी करनी होगी क्योंकि यह पेशकश केवल पांच घंटे के लिए है और सीटें सीमित हैं.’ हालांकि, यह पेशकश 16 जुलाई से 20 जुलाई के बीच और एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर के बीच लागू नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola