आवश्यक दवाइयों को 60 प्रतिशत कम मूल्य पर उपलब्ध करायेगी सरकार : अनंत कुमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 2:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार अपने जन-औषधि स्टोरों के माध्यम से आवश्यक दवाएं 40 से 60 प्रतिशत कम दरों पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज यह जानकारी दी. कुमार ने कहा, पिछले एक साल के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार 300 से अधिक जीवन रक्षक दवाओं को दवा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार अपने जन-औषधि स्टोरों के माध्यम से आवश्यक दवाएं 40 से 60 प्रतिशत कम दरों पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज यह जानकारी दी.
कुमार ने कहा, पिछले एक साल के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार 300 से अधिक जीवन रक्षक दवाओं को दवा मूल्य नियंत्रण के दायरे में लेकर आई है. इन दवाओं का इस्तेमाल कैंसर, एड्स व अन्य बीमारियों के इलाज में होता है.
मंत्री ने कहा कि इसके अलावा दवा कीमतों को भी कम करने की योजना है. समाचार चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में कुमार ने कहा, हम जन-औषधि स्टोरों की संख्या बढाकर 3,000 करने पर विचार कर रहे हैं. इन स्टोरों पर दवाएं 40 प्रतिशत, 50 प्रतिशत व 60 प्रतिशत कम दाम पर मिलेंगी. मंत्री ने यह भी कहा कि यूरिया के दाम नहीं बढाए गए हैं और ये अगले चार साल में भी नहीं बढ़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




