ePaper

अजय और शिवानी सिंह स्पाइस जेट के निदेशक नियुक्त, कंपनी जुटाएगी 300 करोड़ रुपये

Updated at : 22 May 2015 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
अजय और शिवानी सिंह स्पाइस जेट के निदेशक नियुक्त, कंपनी जुटाएगी 300 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : किफायती दर पर विमान सेवा देने वाली स्पाइसजेट ने आज कहा कि कंपनी में 300 करोड रुपये और डालेगी तथा अगले साल मार्च तक अपने बेडे में विमानों की संख्या बढाकर 45-50 करेगी.कंपनी ने कहा कि एयरलाइन के निदेशक मंडल की आज चेन्नई में हुई बैठक में 300 करोड रुपये अतिरिक्त जुटाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : किफायती दर पर विमान सेवा देने वाली स्पाइसजेट ने आज कहा कि कंपनी में 300 करोड रुपये और डालेगी तथा अगले साल मार्च तक अपने बेडे में विमानों की संख्या बढाकर 45-50 करेगी.कंपनी ने कहा कि एयरलाइन के निदेशक मंडल की आज चेन्नई में हुई बैठक में 300 करोड रुपये अतिरिक्त जुटाने का निर्णय किया गया.

एयरलाइन के निदेशक मंडल ने बहुलांश हिस्सेदारी रखने वाले अजय सिंह और उनकी पत्नी शिवानी सिंह को निदेशक तथा हर्षवर्द्धन सिंह को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है.सिंह कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक होंगे लेकिन वह कार्यकारी कामों के लिये कोई पारितोषिक नहीं लेंगे.
स्पाइसजेट ने कहा, निदेशक मंडल ने विभिन्न साधनों के जरिये 300 करोड रुपये अतिरिक्त जुटाने का निर्णय किया. बयान में कहा, निदेशक मंडल ने मार्च 2016 तक बेडे का आकार 45 इसे 50 किये जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी. स्पाइसजेट के बेडे में फिलहाल 35 विमान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola