ePaper

युवाओं में फेसबुक है सबसे लोकप्रिय, गूगल प्‍लस और ट्विटर दूसरे-तीसरे नंबर पर

Updated at : 21 May 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में फेसबुक है सबसे लोकप्रिय, गूगल प्‍लस और ट्विटर दूसरे-तीसरे नंबर पर

मुंबई : एक अध्ययन में यह दावा किया दावा किया गया है कि युवा वर्ग सोशल साइट्स में फेसबुक को सबसे ज्‍यादा पसंद करते हैं. निर्यातक कंपनी टीसीएस की ओर से कराये गये सर्वे में युवाओं की सोशल साइट्स के बारे में प्रतिक्रिया जानने के बाद बताया गया कि फेसबुक को सबसे ज्‍यादा किशोर पसंद […]

विज्ञापन

मुंबई : एक अध्ययन में यह दावा किया दावा किया गया है कि युवा वर्ग सोशल साइट्स में फेसबुक को सबसे ज्‍यादा पसंद करते हैं. निर्यातक कंपनी टीसीएस की ओर से कराये गये सर्वे में युवाओं की सोशल साइट्स के बारे में प्रतिक्रिया जानने के बाद बताया गया कि फेसबुक को सबसे ज्‍यादा किशोर पसंद करते हैं.

सर्वे से पता चला है कि फेसबुक के बाद युवाओं को गूगल प्‍लस और टि्वटर में रुची है. यह सर्वे 14 शहरों में कक्षा आठ से कक्षा 12 तक के 12,365 विद्यार्थियों से लिए गये राय पर आधारित हैं. सर्वेक्षण में शामिल लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का कहना है कि वे फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और फेसबुक उन्‍हें काफी पसंद है.

जबकि 65 प्रतिशत ने गूगल प्लस तथा 44.1 प्रतिशत ने ट्वीटर के इस्तेमाल की बात कही है. इस सर्वेक्षण के अनुसार इसमें शामिल 45.5 प्रतिशत विद्यार्थियों का कहना है वे अपने स्कूली काम को निपटाने के लिए भी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं. जिसमें फेसबुक सबसे उपयोगी साबित होता है.

जहां तक पढाई का सवाल है तो विकिपीडिया 63.1 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola