खोज के नतीजों में ट्वीट्स दिखाने के लिए ट्विटर और गूगल के बीच समझौता

सैन फ्रांसिस्को : गूगल और ट्विटर ने खोज के नतीजों में ट्वीट्स दिखाने के लिए साझीदार करने की घोषणा की है. इससे पहले दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में साझीदारी थी जो 2011 में खत्म हो गई थी. ट्विटर के उपाध्यक्ष जाना मेसेरश्मित ने कहा कि हम गूगल के खोज नतीजों पर ट्विटर की […]
सैन फ्रांसिस्को : गूगल और ट्विटर ने खोज के नतीजों में ट्वीट्स दिखाने के लिए साझीदार करने की घोषणा की है. इससे पहले दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में साझीदारी थी जो 2011 में खत्म हो गई थी. ट्विटर के उपाध्यक्ष जाना मेसेरश्मित ने कहा कि हम गूगल के खोज नतीजों पर ट्विटर की अनूठी व वास्तविक समय पर आधारित सामग्री लाने के लिए गूगल के साथ गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं.
गौरतलब है गूगल और फेसबुक के बीच इस प्रकार का करार पहले से ही है. इस वजह से हम जब भी गूगल के माध्यम से कोई खोज करते हैं तो परिणाम स्वरुप फेसबुक पर मौजूद जानकारियां भी खोज के नतीजों में दिखती हैं. इसके उलट सर्च इंजन में खोज के परि णामों के रूप में ट्विटर पर मौजूद जानकारियां नही दिखायी देती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










