रेलवे की आमदनी में 17.63 फीसदी का इजाफा हुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे का राजस्व अप्रैल महीने में 17.63 प्रतिशत बढकर 14,125.15 करोड रुपये रहा जो पिछले साल के इसी महीने में 12,008.56 करोड रुपये था. रेल मंत्रालय के आंकडों के अनुसार माल ढुलाई से आय अप्रैल 2015 में 16.85 प्रतिशत बढकर 9,552.51 करोड रुपये रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : रेलवे का राजस्व अप्रैल महीने में 17.63 प्रतिशत बढकर 14,125.15 करोड रुपये रहा जो पिछले साल के इसी महीने में 12,008.56 करोड रुपये था.
रेल मंत्रालय के आंकडों के अनुसार माल ढुलाई से आय अप्रैल 2015 में 16.85 प्रतिशत बढकर 9,552.51 करोड रुपये रही जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 8,174.94 करोड रुपये थी.
यात्री सेवा से आय आलोच्य महीने में 19.70 प्रतिशत बढकर 4,013.66 करोड रुपये रही जो 2014 के इसी महीने में 3,353.12 करोड रुपये थी.
अप्रैल 2015 के दौरान 658.29 मिलीयन यात्रियों ने टिकट बुकिंग की, जो पिछले वर्ष 684.32 मिलीयन यात्रियों द्वारा की गयी टिकट बुकिंग के मुकाबले 3.80 फीसदी कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




