ePaper

अमेरिका ने पाकिस्‍तान को दिये 5.4 अरब डॉलर के सैन्‍य उपकरण

Updated at : 07 May 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्‍तान को दिये 5.4 अरब डॉलर के सैन्‍य उपकरण

वाशिंगटन : अमेरिका ने 11 सितंबर के आतंकवादी हमले के समय से पाकिस्तान को 5.4 अरब डॉलर मूल्य के एफ-16 लडाकू विमानों समेत सैन्य हार्डवेयर दिये हैं. अमेरिकी कांग्रेस की हालिया रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. इंडिपेंडेंट कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की कल जारी आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पेंटागन जानकारी देता है […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने 11 सितंबर के आतंकवादी हमले के समय से पाकिस्तान को 5.4 अरब डॉलर मूल्य के एफ-16 लडाकू विमानों समेत सैन्य हार्डवेयर दिये हैं. अमेरिकी कांग्रेस की हालिया रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. इंडिपेंडेंट कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की कल जारी आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पेंटागन जानकारी देता है कि पाकिस्तान के साथ कुल विदेशी सैन्य बिक्री समझौता साल 2002 से 2014 के बीच तकरीबन 5.4 अरब डॉलर है.’

एफ-16 लडाकू विमान और संबंधित उपकरणों की बिक्री इसका तकरीबन आधा है. इसकी तुलना में पिछले 10 वर्षों में भारत ने अमेरिका के पास 10 अरब डॉलर से अधिक के हाईटेक सैन्य हार्डवेयर का आर्डर दिया है या खरीद की है और अभी और खरीदने की योजना बना रहा है.

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा व्यापार में उल्लेखनीय उछाल का श्रेय 11 सितंबर के हमले के बाद भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में सुधार और दोनों देशों के बीच साल 2005 में रक्षा ढांचा समझौते को जाता है. इस बीच, अमेरिका ने चुपके से पाकिस्तान को हथियारों से लैस किया है. ऐसा इस तथ्य के बावजूद किया गया है कि पाकिस्तान को नये हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति में पूरी रोक लग गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola