कच्चे तेल का दाम 2015 के अब तक के उच्च स्तर पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन: पश्चिम एशिया में भू-राजनैतिक तनाव बढने से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम इस समय इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. तेल उत्पादक देश लीबिया में नया तनाव पैदा होने से आपूर्ति गडबडाने की आशंका में दाम बढे हैं. बाजार में फिलहाल अमेरिका के तेल भंडारों के बारे में ताजा […]
विज्ञापन
लंदन: पश्चिम एशिया में भू-राजनैतिक तनाव बढने से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम इस समय इस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. तेल उत्पादक देश लीबिया में नया तनाव पैदा होने से आपूर्ति गडबडाने की आशंका में दाम बढे हैं.
बाजार में फिलहाल अमेरिका के तेल भंडारों के बारे में ताजा आंकडे मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है. अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बडा उपभोक्ता देश है. अमेरिका के जून डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट तेल का भाव आज पांच माह के उच्च स्तर 62.08 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. बाद में यह कुछ घट कर 61.99 डालर पर चल रहा था. पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1.59 डालर प्रति बैरल की तेजी दर्ज गयी.
ब्रेंट नार्थ-सी क्रुड जून डिलीवरी भी उछल कर 69.15 डालर प्रति बैरल तक चढने के बाद 68.92 डालर प्रति बैरल पर था. यह पिछले दिन के मुकाबले यह 1.40 डालर पर पहुंच गया. सीएमसी के बाजार विश्लेषक निकोलस तिओ ने एएफपी को बताया, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंतायें तेल मूल्यों पर लगातार प्रभाव डाल रही है. चाहे वह लीबिया हो, यमन हो या फिर इराक. मीडिया रिपोर्ट में कल कहा गया कि प्रदर्शनकारियों ने लीबिया में पूर्वी क्षेत्र स्थित एक बंदरगाह पर तेल की डिलीवरी बंद करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










