जनता के पास है 20 हजार टन सोना, जबकि RBI के पास केवल 557 टन
Updated at : 05 May 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के केंद्रीय बैंक के पास 557.75 टन सोना है जबकि जनता के पास इससे कहीं अधिक 20,000 टन के करीब सोना है. सरकार की तरफ से संसद को आज यह जानकारी दी गई. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, भारतीय रिजर्व बैंक के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के केंद्रीय बैंक के पास 557.75 टन सोना है जबकि जनता के पास इससे कहीं अधिक 20,000 टन के करीब सोना है. सरकार की तरफ से संसद को आज यह जानकारी दी गई.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, भारतीय रिजर्व बैंक के पास 557.75 टन सोना है. जबकि देश में जनता के पास कितना सोना है इसका आंकडा सरकार नहीं रखती है. उन्होंने कहा, हालांकि, कुछ रिर्पोटों के अनुसार देश में 20,000 टन के करीब सोना जनता के पास है.
सोने के आयात पर खर्च विदेशी मुद्रा के बारे में पूछे गये सवाल पर जेटली ने कहा, वर्ष 2014-15 में 34.41 अरब डालर सोना आयात में खर्च किया गया जबकि 2013-14 में 28.70 अरब डालर और 2012-13 में 53.82 अरब डालर सोना आयात पर खर्च हुआ. उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 1999 में सरकार ने स्वर्ण जमा योजना शुरु की थी. इसका मकसद देश में बेकार रखे गये सोने को उपयोग में लाना था.
भारत दुनिया में सोने का सबसे बडा आयातक देश है और हर वर्ष यहां करीब 800 से 900 टन सोने का आयात किया जाता है. रिजर्व बैंक द्वारा सोना आयात पर लागू 80:20 योजना को नवंबर 2014 में समाप्त कर दिये जाने के बाद सोने के आयात में धीरे-धीरे तेजी आने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




