ePaper

आंकडों के मुद्दे को सुलझाने के लिए सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में समिति गठित

Updated at : 02 May 2015 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
आंकडों के मुद्दे को सुलझाने के लिए सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में समिति गठित

नयी दिल्ली : सरकार ने जीएफएस (सरकारी वित्त सांख्यिकी) आंकडों की रिपोर्टिंग से संबद्ध मुद्दों के समाधान के लिये मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीइए) अरविंद सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति गठित की है. वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘फिलहाल जीएफएस आंकडों की रिपोर्टिंग में कई बाधाओं का सामना करना पडता है जिसमें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने जीएफएस (सरकारी वित्त सांख्यिकी) आंकडों की रिपोर्टिंग से संबद्ध मुद्दों के समाधान के लिये मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीइए) अरविंद सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति गठित की है. वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘फिलहाल जीएफएस आंकडों की रिपोर्टिंग में कई बाधाओं का सामना करना पडता है जिसमें आर्थिक और परिचालन वर्गीकरण के लिये विस्तृत अनुदान मांग से आकडों का संग्रह शामिल है.

और इस प्रक्रिया में अंतिम आंकडा प्राप्त करने में दो साल से अधिक समय लग जाता है.’ बयान के अनुसार इन कमियों को दूर करने जीएफएस पर समन्वय समिति बनाने का निर्णय किया गया है.

समिति में रिजर्व बैंक, लेखा महानियंत्रक, केंद्रीय सांख्यिकी संगठन, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा आर्थिक मामलों के विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे. ‘जीएफएस इयर बुक’ अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) का एक वार्षिक प्रकाशन है जो सदस्य देशों के सार्वजनिक क्षेत्र से आंकडा सग्रह करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola