ePaper

अडाणी पोर्ट्स एंड सेज का चौथी तिमाही का मुनाफा 25 प्रतिशत बढा

Updated at : 01 May 2015 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
अडाणी पोर्ट्स एंड सेज का चौथी तिमाही का मुनाफा 25 प्रतिशत बढा

नयी दिल्ली : अडाणी पोर्ट्स एंड सेज (एपीसेज) का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढकर 661 करोड रुपये पर पहुंच गया. आमदनी में वृद्धि व कार्गो में बढोतरी से कंपनी के शुद्ध लाभ में इजाफा हुआ है. अडाणी समूह ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अडाणी पोर्ट्स एंड सेज (एपीसेज) का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढकर 661 करोड रुपये पर पहुंच गया. आमदनी में वृद्धि व कार्गो में बढोतरी से कंपनी के शुद्ध लाभ में इजाफा हुआ है. अडाणी समूह ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 530 करोड रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय 42 प्रतिशत बढकर 1,832 करोड रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,291 करोड रुपये थी. तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन लाभ 49 प्रतिशत बढकर 1,247 करोड रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 836 करोड रुपये था.

कंपनी ने कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2014-15 में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढकर 2,314 करोड रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,740 करोड रुपये था. वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत कुल आय 24 फीसदी के इजाफे के साथ 6,838 करोड रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5,514 करोड रुपये थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola