ePaper

पेट्रोल 3.96 रुपये व डीजल 2.37 रुपये प्रति लीटर महंगा

Updated at : 01 May 2015 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल 3.96 रुपये व डीजल 2.37 रुपये प्रति लीटर महंगा

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये प्रति लीटर व डीजल के दाम 2.37 रुपये प्रति लीटर बढ गए हैं. यह बढोतरी मध्य रात्रि से लागू हो गयी है. इससे पहले पेट्रोल व डीजल के दाम में दो बार कमी की गई थी. इंडियन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये प्रति लीटर व डीजल के दाम 2.37 रुपये प्रति लीटर बढ गए हैं. यह बढोतरी मध्य रात्रि से लागू हो गयी है. इससे पहले पेट्रोल व डीजल के दाम में दो बार कमी की गई थी.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार इस बढोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम मौजूदा 59.20 रुपये से बढ़कर 63.16 रुपये प्रति लीटर, डीजल के दाम 47.20 रुपये से बढ़कर 49.57 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो अप्रैल व 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में क्रमश: 49 पैसे व 80 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में क्रमश: 1.12 रुपये व 1.30 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

अगस्त से फरवरी के दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर दस कटौतियों में 17.11 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई जबकि अक्तूबर से फरवरी के दौरान डीजल के दाम में छह कटौतियों में कुल मिलाकर 12.96 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई.

इसके बाद 16 फरवरी को पेट्रोल के दाम में 0.82 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 0.61 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की गई. एक मार्च को दाम फिर बढे. उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की आईओसी, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की एक व 16 तारीख को पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola