टीवीएस मोटर का शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढा

Updated at : 29 Apr 2015 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
टीवीएस मोटर का शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढा

नयी दिल्ली : टीवीएस मोटर कंपनी ने 31 मार्च, 2015 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 73.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान, कंपनी को 90.52 करोड रुपये शुद्ध लाभ हुआ. दिसंबर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को दी जा रही उत्पाद कर में छूट का विस्तार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीवीएस मोटर कंपनी ने 31 मार्च, 2015 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 73.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान, कंपनी को 90.52 करोड रुपये शुद्ध लाभ हुआ. दिसंबर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को दी जा रही उत्पाद कर में छूट का विस्तार सरकार द्वारा समाप्त कर दिए जाने के बाद से ऐसा अंदेशा था कि कीमतें बढ़ने से कंपनियों की बिक्री प्रभावित होगी.

इसके अलावा दो पहिया सेक्टर में बजाज, हीरो और हौंडा जैसी कंपनियों की बढती बिक्री भीटीवीएस के लिए चिंता का विषय थी लेकिन हाल ही मेंटीवीएस ने कई नए मॉडल बाजार में उतार कर और पहले से बाजार में मौजूद अपने कई सफल मॉडलों की बदौलत इस चुनौती को पार कर लिया है.

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 52.12 करोड रुपये शुद्ध लाभ अर्जित किया था.
आलोच्य तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 13.8 प्रतिशत बढकर 2,456.85 करोड रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,159.79 करोड रुपये थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola