गूगल का त्रैमासिक मुनाफा बढकर 3.59 अरब डालर हुआ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयार्क : इंटरनेट कंपनी गूगल ने कहा है कि विज्ञापन आय में अच्छी बढोतरी के कारण पहली तिमाही में उसका मुनाफा पूर्व वर्ष की तुलना में बढा है. कंपनी ने कल कहा कि उसका शुद्ध लाभ एक साल पहले की तुलना में चार प्रतिशत बढकर 3.59 अरब डालर हो गया है जबकि कारोबार 12 प्रतिशत […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : इंटरनेट कंपनी गूगल ने कहा है कि विज्ञापन आय में अच्छी बढोतरी के कारण पहली तिमाही में उसका मुनाफा पूर्व वर्ष की तुलना में बढा है. कंपनी ने कल कहा कि उसका शुद्ध लाभ एक साल पहले की तुलना में चार प्रतिशत बढकर 3.59 अरब डालर हो गया है जबकि कारोबार 12 प्रतिशत बढकर 17.3 अरब डालर हो गया है.
कंपनी का कहना है कि आनलाइन विज्ञापन से आय बढने के कारण उसका मुनाफा बढा. हालांकि मजबूत डालर की मार अन्य वैश्विक फर्मों की तरह गूगल पर भी देखने को मिली. कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी पेट्रिक पिशेटे ने कल कहा कि स्थिर-मुद्रा आधार पर कारोबार एक साल पहले की तुलना में 17 प्रतिशत बढा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










