2020 तक बढ जायेगा चीन की उपग्रह संचालन प्रणाली का दायरा

बीजिंग : चीन की बीदो उपग्रह संचालन प्रणाली जिसे अमेरिकी की जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है, 2020 तक विश्व भर में परिचालन में आ जाएगी. यह बात एक शीर्ष अधिकारी ने कही. चीन के नागर विमानन प्रशासन के उप निदेशक लि जियान के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने […]
बीजिंग : चीन की बीदो उपग्रह संचालन प्रणाली जिसे अमेरिकी की जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है, 2020 तक विश्व भर में परिचालन में आ जाएगी. यह बात एक शीर्ष अधिकारी ने कही. चीन के नागर विमानन प्रशासन के उप निदेशक लि जियान के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा ‘बीदू प्रणाली का साधारण विमानन क्षेत्र में सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया गया है जिसमें निर्धारित वायु सेवा के अलावा सभी नागर विमानन परिचालन आदि शामिल रहे.’
ली ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर कहा ‘हम बीदू प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आइसीएओ) के मानक के तौर पर बढावा दे रहे हैं और धीरे-धीरे इसे विमानों पर लागू करेंगे.’ फिलहाल विश्व में चार उपग्रह संचालन प्रणाली. अमेरिका का जीपीएस, रुस का ग्लोनास, यूरोप का गैलीलियो और बीदू हैं. बीदू का अभी विकास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




