रेलवे ने की यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी पहल, जनरल टिकट पर ले सकेंगे स्लीपर का मजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः रेलवे में बड़े बदलाव के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इन कोशिशों के बीच ज्यादा से ज्यादा राहत यात्रियों को देने की पहल की जा रही है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए रेलवे ने एक और सराहनीय कदम उठाया है. रेलवे […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः रेलवे में बड़े बदलाव के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. इन कोशिशों के बीच ज्यादा से ज्यादा राहत यात्रियों को देने की पहल की जा रही है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए रेलवे ने एक और सराहनीय कदम उठाया है. रेलवे में अनारक्षित दूसरे दर्जे के यात्रियों को आरक्षित स्लीपर क्लास में यात्रा करने का मौका मिलेगा.
यह कदम उठाने के पीछे रेलवे की सोच यह है कि कई स्लीपर क्लास के डिब्बे अक्सर खाली रहते हैं ऐसे में यात्रियों को जनरल बोगी में सफर करना पड़ता है. अगर यात्रियों की संख्या कम है और स्लीपर में जगह खाली है तो उन्हें वहां जगह दी जायेगी. इसका अर्थ यह हुआ कि अब जनरल टिकट में यात्री स्लीपर में सफर करने का लाभ ले सकेंगे. इसमें बगैर अतिरिक्त शुल्क के उन्हें आरक्षित कोटे में जगह दी जायेगी.
रेलवे ने इस संबंध में सभी जोन में सर्कुलर जारी किया है. इसमें साफ कहा गया है कि यदि स्लीपर कोच में यात्रियों की संख्या कम है तो महाप्रबंधक पूरी कोच या खाली पड़े बर्थ को सेंकेड क्लास, अनरिजर्व कोच या बर्थों में सुविधा के आधार पर परिवतर्न कर सकते है. गौर करने वाली बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ दिन में होगी रात में स्लीपर के कोच सिर्फ आरक्षित यात्रियों को दिए जायेंगे. हालांकि पहले यह सुविधा कुछ ट्रेनों में उपलब्ध थी इस फैसले को लागू करने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन अब रेलवे ने इसे सुविधा के अनुसार बदलने का फैसला महाप्रबंधक को दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




