ePaper

वैश्विक संकेतों से सोना में तेजी, फिर पहुंचा 27,000 रुपये पर

Updated at : 11 Apr 2015 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
वैश्विक संकेतों से सोना में तेजी, फिर पहुंचा 27,000 रुपये पर

नयी दिल्ली : मजबूत होते वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही जिसमें सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 27,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक रूप से अहम स्तर को लांघता हुआ 27,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके अलावा शादी विवाह के मौसम की मांग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मजबूत होते वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही जिसमें सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 27,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक रूप से अहम स्तर को लांघता हुआ 27,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके अलावा शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढने से इस बहुमूल्य धातु की कीमत में तेजी आयी.

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से चांदी भी 150 रुपये की तेजी के साथ 36,900 रुपये किलो हो गयी. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढने से सोने की कीमत में तेजी आई. घरेलू मोर्चे पर सामान्यतया कीमतों का रुख निर्धारित करने वाले बाजार, न्यूयार्क में कल के कारोबार में सोने का भाव 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,207.30 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.49 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 280-280 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,080 रुपये और 26,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. कल इसमें 50 रपये की तेजी आई थी. हालांकि, सीमित सौदों के बीच गिन्नी की कीमत 23,700 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही. इसी प्रकार चांदी तैयार की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 36,900 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 310 रुपये की तेजी के साथ 36,710 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 55,000 रुपये और बिकवाल 56,000 रुपये प्रति सैकडा के पूर्वस्तर पर ही बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola