ePaper

वित्‍त वर्ष 2014-15 में रेलवे की आय 12 प्रतिशत बढ़ी

Updated at : 08 Apr 2015 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
वित्‍त वर्ष 2014-15 में रेलवे की आय 12 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली : वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान रेलवे ने कुल 1,57,880.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जो पिछले साल की इसी अवधि से 12.16 प्रतिशत अधिक है. इससे पिछले रेलवे ने कुल 1,40,761.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2014-15 के दौरान रेलवे ने माल ढुलाई से […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान रेलवे ने कुल 1,57,880.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जो पिछले साल की इसी अवधि से 12.16 प्रतिशत अधिक है. इससे पिछले रेलवे ने कुल 1,40,761.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2014-15 के दौरान रेलवे ने माल ढुलाई से 1,07,074.79 करोड़ कमाये जो कि पिछले साल से 12.76 फीसद अधिक है. पिछले साल माल ढुलाई से 94,955.89 करोड रपये की आय हुई थी.
इसी प्रकार समीक्षाधीन अवधि में रेलवे को यात्री किराये से होने वाली कमाई भी 14.38 प्रतिशत बढकर 42,866.33 करोड रुपये पर पहुंच गयी, जो कि इससे पिछले साल 37,478.34 करोड रुपये थी.
आलोच्य अवधि में रेलवे की अन्य मदों से होने वाली आय भी 5.70 प्रतिशत बढकर 4035.56 करोड रुपये पर पहुंच गयी, पिछले साल यह 3818.03 करोड रुपये थी.
वर्ष के दौरान कुल 822 करोड 79 लाख यात्रियों ने बुकिंग कराई जबकि इससे पिछले वर्ष 842 करोड 50 लाख ने बुकिंग कराई. इसमें 2.34 प्रतिशत गिरावट आई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola