1 अप्रैल से महंगी होगी रेल से ढुलाई, लोगों पर बढ़ेगा बोझ

नयी दिल्ली: माल ढुलाई से 4,000 करोड रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लक्ष्य के तहत रेलवे ने विभिन्न जिंसों का मालभाडा बढा दिया है. आगामी 1 अप्रैल से अनाज, दालों, यूरिया, कोयला व सीमेंट की रेल से ढुलाई महंगी होने जा रही है. रेल बजट 2015-16 में मालढुलाई में बढोतरी का प्रस्ताव किया गया […]
नयी दिल्ली: माल ढुलाई से 4,000 करोड रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लक्ष्य के तहत रेलवे ने विभिन्न जिंसों का मालभाडा बढा दिया है. आगामी 1 अप्रैल से अनाज, दालों, यूरिया, कोयला व सीमेंट की रेल से ढुलाई महंगी होने जा रही है. रेल बजट 2015-16 में मालढुलाई में बढोतरी का प्रस्ताव किया गया है.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में हालांकि यात्री किरायों में बढोतरी नहीं की है, लेकिन मालभाडे में औसतन 3.2 फीसद की वृद्धि की गई है. इसका सीधा असर आवश्यक जिंसों के ग्राहकों के अलावा इस्पात व अल्युमीनियम उद्योग पर पडेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




