ePaper

अमेरिका को सुधार की पहल के लिए मोदी की प्रशंसा करनी चाहिए : बेरा

Updated at : 26 Mar 2015 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका को सुधार की पहल के लिए मोदी की प्रशंसा करनी चाहिए : बेरा

वाशिंगटन : प्रभावशाली अमेरिकी सांसद अमि बेरा को लगता है कि भारत में कारोबार का माहौल सुधारने और निवेश आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो सुधारवादी पहल की हैं उसके लिए अमेरिका को उनकी प्रशंसा करनी चाहिए. बेरा ने कहा, ‘बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढाना सकारात्मक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : प्रभावशाली अमेरिकी सांसद अमि बेरा को लगता है कि भारत में कारोबार का माहौल सुधारने और निवेश आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो सुधारवादी पहल की हैं उसके लिए अमेरिका को उनकी प्रशंसा करनी चाहिए. बेरा ने कहा, ‘बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढाना सकारात्मक कदम है.

उन्‍होंने कहा कि आपको पता है कि इसके बारे में हमने लंबे समय तक बातचीत की है और मुझे लगता है कि हमें यह कदम उठाने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए जिससे निश्चित तौर पर निवेश प्रवाह में मदद मिलेगी.’

उन्होंने अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसा मुद्दे से निपटना सकारात्मक कदम है. यह आसान कदम नहीं है. लेकिन सकरात्मक कदम है. इसलिए मुझे लगता है कि हमें इसके लिए मोदी सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola