ePaper

आईसीआईसीआई बैंक ने रुस से समेटा अपना काम

Updated at : 18 Mar 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने रुस से समेटा अपना काम

नयी दिल्ली : देश का निजी क्षेत्र का सबसे बडा आईसीआईसीआई बैंक रुसी बाजार से बाहर निकल गया है. उसने अपनी रुसी अनुषंगी आईसीआईसीआई बैंक यूरेशिया लिमिटेल लायबिलिटी कंपनी (आईबीईएल) को सोवोकामबैंक को बेच दिया है. आईसीआईसीआई बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने रुस में […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश का निजी क्षेत्र का सबसे बडा आईसीआईसीआई बैंक रुसी बाजार से बाहर निकल गया है. उसने अपनी रुसी अनुषंगी आईसीआईसीआई बैंक यूरेशिया लिमिटेल लायबिलिटी कंपनी (आईबीईएल) को सोवोकामबैंक को बेच दिया है.
आईसीआईसीआई बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि उसके निदेशक मंडल ने रुस में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली बैंकिंग अनुषंगी को सोवोकामबैंक को बेचने की अनुमति दे दी. यह बिक्री 17 मार्च को की गई. इस बिक्री के साथ आईसीआईसीआई बैंक रुस से बाहर निकल गया.
अब उसका भारत सहित दुनिया के 18 देशों में परिचालन है. सूत्रों ने कहा कि बैंक रुसी ग्राहकों की जरुरत को अन्य देशों की अनुषंगियों के जरिये पूरा करेगा. 30 सितंबर, 2014 तक आईबीईएल की कुल परिसंपत्तियां 4.5 अरब रुबल व चुकता शेयर पूंजी 1.6 अरब रुबल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola