कोयला घोटाला : आरोपों पर अदालत 20 अप्रैल को करेगी सुनवाई

नयी दिल्ली : विशेष सीबीआई अदालत ने कोयला ब्लॉक आबंटन घोटाले से संबंधित एक मामले में आरोप तय करने के लिये दलीलें सुनने को लेकर 20 अप्रैल की तारीख आज मुकर्रर की. इस मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा तथा अन्य बतौर आरोपी तलब किये गये हैं. मामला झारखंड में राजहरा उत्तरी कोयला […]
नयी दिल्ली : विशेष सीबीआई अदालत ने कोयला ब्लॉक आबंटन घोटाले से संबंधित एक मामले में आरोप तय करने के लिये दलीलें सुनने को लेकर 20 अप्रैल की तारीख आज मुकर्रर की. इस मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा तथा अन्य बतौर आरोपी तलब किये गये हैं. मामला झारखंड में राजहरा उत्तरी कोयला ब्लाक आरोपी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लि. (वीआईएसयूएल) को आबंटित किये जाने में हुई अनियमितता से जुडा है.
नौ आरोपियों की तरफ से पेश वकील ने कहा कि एजेंसी द्वारा उन्हें दिये गये दस्तावेजों की जांच पूरी हो गयी है, इसके बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने आरोप तय करने को लेकर दलीलें सुनने के लिये तारीख मुकर्रर की. न्यायाधीश ने कहा कि सभी आरोपियों ने कहा कि उन्हें दिये गये दस्तावेज पूरे हो गये हैं. मामले में आरोप तय करने को लेकर 20 अप्रैल की तारीख तय की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




