इनकम टैक्स ने मीशो को 1,500 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा, मुश्किल में ई-कॉमर्स कंपनी

इनकम टैक्स ने Meesho को भेजा नोटिस
Meesho Income Tax Notice: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) की मुश्किलें बढ़ गई हैं इनकम टैक्स विभाग ने कमाई छिपाने के आरोप में कंपनी को 1500 करोड़ रुपये का भारी-भरकम टैक्स नोटिस भेजा है. भारी घाटे के बीच आए इस नोटिस ने कंपनी की टेंशन बढ़ा दी है, जिसके खिलाफ अब मीशो कानूनी लड़ाई की तैयारी में है.
Meesho Income Tax Notice: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी को 1500 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस भेजा है. विभाग का आरोप है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अपनी कमाई को कम करके दिखाया है. कंपनी ने खुद शेयर बाजार को इस कार्रवाई की जानकारी दी है.
क्यों फंसी है Meesho टैक्स के जाल में?
आमतौर पर ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट और ऑफर्स देती हैं. कंपनियां इन खर्चों को अपने बिजनेस का नुकसान या खर्च बताकर टैक्स बचाने की कोशिश करती हैं. लेकिन टैक्स विभाग हर बार इन दावों को सही नहीं मानता. मीशो के मामले में भी विभाग ने कंपनी द्वारा घोषित आय में कुछ बदलाव किए हैं और बकाया टैक्स पर भारी ब्याज भी जोड़ दिया है.
Meesho का पुराना है ऐसे विवादों से नाता
यह पहली बार नहीं है जब मीशो पर टैक्स की गाज गिरी हो. इससे पहले वित्त वर्ष 2022 के लिए भी कंपनी को 572 करोड़ रुपये का ऐसा ही नोटिस मिला था. उस वक्त मामला कर्नाटक हाई कोर्ट तक पहुँचा था, जहां कोर्ट ने फिलहाल टैक्स की वसूली पर अंतरिम रोक लगा रखी है. ताजा नोटिस में विज्ञापन के खर्च और विदेशी भुगतानों पर टीडीएस (TDS) जैसे गंभीर मुद्दे भी शामिल हैं.
कंपनी का क्या है कहना?
मीशो ने साफ किया है कि वह इनकम टैक्स विभाग के इन दावों से सहमत नहीं है. कंपनी के मुताबिक, वह अपने हितों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपनाएगी. कंपनी ने यह भी भरोसा जताया है कि फिलहाल इस नोटिस का उसके बिजनेस के प्रदर्शन पर कोई बड़ा बुरा असर नहीं पड़ेगा.
घाटा बढ़ा पर कंपनी के रेवेन्यू में उछाल
अगर मीशो की आर्थिक सेहत की बात करें, तो हालिया तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 13 गुना बढ़कर 491 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि कंपनी की कमाई में 31% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयरों में मामूली बढ़त देखी गई थी.
Also Read: सिबिल स्कोर के चक्कर में नहीं मिल रहा क्रेडिट कार्ड? अपनाएं ये 4 तरीके, बैंक खुद देगा लोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




