छात्रों के लिए खुशखबरी! NTA ने बढ़ाई नीट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट

NEET UG 2026: डॉक्टर की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
NEET UG 2026: जो छात्र किसी कारण से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए राहत की खबर है. पहले नीट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट खत्म होने वाली थी, जिससे छात्रों में काफी घबराहट थी. लेकिन नई सूचना के अनुसार अब NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है.
NEET UG 2026 Last Date: मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. NTA ने नीट यूजी परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट में बदलाव किया है. अब सभी कैंडिडेट्स 11 मार्च 2026 तक नीट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले नीट के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 तय की गई थी.
स्टूडेंट्स को मिला एक और मौका
जो छात्र किसी कारण से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह बड़ी राहत है. हालांकि समय का खास ध्यान रखना जरूरी है. उम्मीदवार 11 मार्च रात 9 बजे तक ही अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट रात 11:50 बजे तक है.
फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ही पूरी की जा सकती है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए आखिरी समय का इंतजार करना सही नहीं होगा.
क्यों बढ़ाई गई लास्ट डेट?
NEET UG परीक्षा के लिए लास्ट डेट बढ़ाने का बड़ा कारण है टेक्निकल समस्या. जैसे-जैसे आवेदन की लास्ट डेट पास आ रही थी, वैसे-वैसे देशभर के लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करने लगे. इससे NTA का सर्वर क्रैश हो गया. X पर स्टूडेंट्स ने अपनी समस्या शेयर की, जिसके बाद NEET ने ये निर्णय लिया.
छात्रों ने NTA से अपील की कि सर्वर की समस्या उनकी गलती नहीं है और इसकी वजह से उनका एक साल खराब नहीं होना चाहिए. छात्रों की इन परेशानियों को देखते हुए NTA ने तुरंत फैसला लेते हुए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है.
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
- अपना बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अब लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
रजिस्ट्रेशन फीस भी है जरूरी
नीट का फॉर्म तभी पूरा माना जाता है जब उसकी तय रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी जाती है. इसलिए फॉर्म भरने के साथ-साथ फीस जमा करना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें- RRB पैरामेडिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










