ePaper

RRB पैरामेडिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Updated at : 08 Mar 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
RRB Paramedical Admit Card 2026

सांकेतिक फोटो

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने पैरामेडिकल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने पैरामेडिकल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए परीक्षा से पहले इसे डाउनलोड करना बेहद जरूरी है.

RRB Paramedical Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RRB Paramedical Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के जरिए रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 434 पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटों का बंटवारा भी तय किया गया है. जनरल कैटेगरी के लिए 198 पद रखे गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के लिए 39 पद तय किए गए हैं.

इसके अलावा OBC वर्ग के लिए 79 पद, SC वर्ग के लिए 72 पद और ST वर्ग के लिए 46 पद निर्धारित किए गए हैं. इस तरह सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी.

कब हुई थी आवेदन प्रक्रिया?

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 18 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2025 तय की गई थी. वहीं जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में कोई गलती सुधारनी थी, उनके लिए 21 से 30 सितंबर 2025 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी.

अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 13 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें: 9 मार्च से पहले करें अप्लाई! हरियाणा में निकली कंप्यूटर साइंस टीचर की भर्ती

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola