अप्रैल से दिसंबर तक भारत में 664.29 टन का सोना आयात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल -दिसंबर अवधि के दौरान करीब 26 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्य का सोना आयात किया गया. वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. जयंत सिंहा ने कहा कि अप्रैल से दिसंबर 2014-15 में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल -दिसंबर अवधि के दौरान करीब 26 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्य का सोना आयात किया गया.
वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. जयंत सिंहा ने कहा कि अप्रैल से दिसंबर 2014-15 में 25.74 अरब डॉलर मूल्य का 664.29 टन सोना आयात किया गया.
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान देश से 38.11 टन सोने का निर्यात किया गया. सिन्हा ने बताया कि 18 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक ने स्टार एवं प्रीमियर ट्रेडिंग हाउसों को सोना आयात की अनुमति दे दी थी जिसमें अंतिम उपयोग का कोई प्रतिबंध नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










