298 अंक मजबूत होकर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 8,700 पार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई :बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 298.67 अंक चढकर 28,736.38 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 90.15 अंक की मजबूती के साथ 8,723.30 अंक पर बंद हुआ. बाजार का सुबह का हाल: वैश्विक संकेतों को देखते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुला. दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में 0.6 फीसदी […]
विज्ञापन
मुंबई :बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 298.67 अंक चढकर 28,736.38 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 90.15 अंक की मजबूती के साथ 8,723.30 अंक पर बंद हुआ.
बाजार का सुबह का हाल:
वैश्विक संकेतों को देखते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुला. दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में 0.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली. बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 196.45 अंक की बढ़त के साथ 28,634 अंक पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56 अंक की तेजी के साथ 8689 अंक पर खुला.
फिलहाल सुबह के 9:30 बजे बीएसई का 30 प्रमुख शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक की बढ़ोतरी के साथ 28,581 अंक पर कोरोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 40 अंक यानी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 8673 अंक पर व्यापार कर रहा है.
बाजार में कारोबार के इस दौरान मुनाफा कमाने वाली दिगगज कंपनियों में हिंडाल्को, डॉ रेड्डी, कोअकबैंक, बीपीसीएल बीपीसीएल और टाटामोटर्स है. इनमें 1.94 फीसदी से 1.54 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं जिंदल स्अील, गेल, एनएमडीसी, ओनजीसी और पावरग्रिड के शेयरों में 3.07 से 0.24 फीसदी की कमी दर्ज की गयी है.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियां 0.77 से 0.90 फीसदी की तेजी के साथ व्यापार कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










