''चीन ने अमेरिका में हर प्रमुख कंपनी को किया हैक''

न्यूयार्क : अमेरिका के एक पूर्व नौकरशाह ने कहा है कि चीन सरकार के हैकरों ने लगभग हर प्रमुख कंपनी के कंप्यूटरों में सेंधमारी की है ताकि गोपनीय सूचनाएं चुरायी जा सकें. माइक मैकोनेल ने यूनिवर्सिटी आफ मिसौरी में एक व्याख्यान में यह बात कही. मैकोनेल राष्ट्रीय जार्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में निदेशक (राष्ट्रीय […]
न्यूयार्क : अमेरिका के एक पूर्व नौकरशाह ने कहा है कि चीन सरकार के हैकरों ने लगभग हर प्रमुख कंपनी के कंप्यूटरों में सेंधमारी की है ताकि गोपनीय सूचनाएं चुरायी जा सकें. माइक मैकोनेल ने यूनिवर्सिटी आफ मिसौरी में एक व्याख्यान में यह बात कही. मैकोनेल राष्ट्रीय जार्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में निदेशक (राष्ट्रीय आसूचना) रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘चीनियों ने अमेरिका में हर प्रमुख कंपनी में घुसपैठ की और सूचनाएं चुरायी.’ उन्होंने कहा, ‘हमें कभी चीनी मालवेयर नहीं मिले.’ अपने संबोधन में मैकोनेल ने कहा कि बुश सरकार के अंतिम वर्षों में चीन की सरकार ने केवल कंप्यूटरों में सेंधमारी के लिए 10,000 हैकर तैनात किए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




