यूटीआई म्यूचुअल फंड अगले माह डबलिन में 30 करोड डालर जुटाएगी

सिंगापुर : यूटीआई म्यूचुअल फंड अगले महीने डबलिन में दूसरे ऑफशोर इक्विटी फंड के जरिए 30 करोड डालर जुटाने की तैयारी में है. कंपनी ने पिछले साल इसी तरह के एक कोष के जरिए 30 करोड डालर जुटाए थे. एक भारतीय मीडिया घराने द्वारा सिंगापुर में आयोजित ‘इमर्जिंग इंडिया फोरम 2015’ में यूटीआई के प्रबंध […]
सिंगापुर : यूटीआई म्यूचुअल फंड अगले महीने डबलिन में दूसरे ऑफशोर इक्विटी फंड के जरिए 30 करोड डालर जुटाने की तैयारी में है. कंपनी ने पिछले साल इसी तरह के एक कोष के जरिए 30 करोड डालर जुटाए थे. एक भारतीय मीडिया घराने द्वारा सिंगापुर में आयोजित ‘इमर्जिंग इंडिया फोरम 2015’ में यूटीआई के प्रबंध निदेशक लियो पुरी ने बताया, ‘हम 30 करोड डालर जुटाने के लिए डबलिन में ऑफशोर इक्विटी फंड पेश करने जा रहे हैं.’ ‘मंजूरी की प्रक्रिया जारी है और इसे अप्रैल में पेश किए जाने की संभावना है.’ भारत में निवेश सहयोग के लिए धन जुटाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हमें एक अरब डालर मिलने की संभावना नजर आती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




