ePaper

बीएसई करेगा 893 करोड रुपये के सरकारी बांड की नीलामी

Updated at : 13 Mar 2015 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसई करेगा 893 करोड रुपये के सरकारी बांड की नीलामी

नयी दिल्ली : बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को 893 करोड रुपये की सरकारी ऋण प्रतिभूति की नीलामी की जाएगी. विदेशी निवेशकों के लिए स्वीकृत निवेश सीमा का 99 प्रतिशत इस्तेमाल हो चुका है, इसलिये इन प्रतिभूतियों की नीलामी की जा रही है. शेयर बाजार ने एक परिपत्र में कहा ‘यह नीलामी 16 मार्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को 893 करोड रुपये की सरकारी ऋण प्रतिभूति की नीलामी की जाएगी. विदेशी निवेशकों के लिए स्वीकृत निवेश सीमा का 99 प्रतिशत इस्तेमाल हो चुका है, इसलिये इन प्रतिभूतियों की नीलामी की जा रही है. शेयर बाजार ने एक परिपत्र में कहा ‘यह नीलामी 16 मार्च को सामान्य कारोबार बंद होने के बाद अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट से पांच बजकर 30 मिनट पर ‘एबिडएक्सचेंज’ मंच पर होगी.’

इससे पहले हुई नीलामी के दौरान सरकारी ऋण प्रतिभूति को गई गुना अभिदान प्राप्त हुआ क्योंकि विदेशी निवेशकों के बीच ये बांड बहुत लोकप्रिय हैं. विदेशी संस्थागत निवेशकों को नीलामी के जरिये मिलने वाली सरकारी प्रतिभूतियों में 25 अरब डालर (1,24,432 करोड रुपये) तक निवेश की अनुमति है. जबकि नये बॉंड जारी होने में विदेशी निवेशकों को पांच अरब डालर तक निवेश की अनुमति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola