वैश्विक संकेतों के बीच मांग कमजोर पडने से सोना-चांदी में गिरावट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 5:30 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 130 रुपये गिरावट के साथ 26320 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव 320 रुपये की गिर कर 35780 रुपये प्रति किलो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 130 रुपये गिरावट के साथ 26320 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी के भाव 320 रुपये की गिर कर 35780 रुपये प्रति किलो रह गये.

बाजार सूत्रों के अनुसार डालर में मजबूती के बीच वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिर कर तीन माह के निचले स्तर पर 1147,72 डालर प्रति औंस पर चले गये. इसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पडा. वहीं चांदी केभाव 0,99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,47 डालर प्रति औंस रह गये.

दिल्ली में सोना 99,9 और 99,5 शुद्वता के भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 26320 रुपये और 26120 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,600 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे. चांदी के भाव 320 रुपये की गिरावट के साथ 35,780 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 510 रुपये टूट कर 35,275 रुपये प्रति किलो बंद हुए. सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 56,000 : 57000 रुपये प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola