ePaper

आंध्र प्रदेश में कारखाना लगाएगी एशियन पेंट्स

Updated at : 11 Mar 2015 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में कारखाना लगाएगी एशियन पेंट्स

नई दिल्ली: घरेलू उत्‍पाद निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स आंध्र प्रदेश में 1,750 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगाएगी. यह निवेश 12 साल में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. कंपनी ने विशाखापत्तनम जिले के पुदी गांव में पेंट्स और उसकी सामग्री बनाने का कारखाना लगाने को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत […]

विज्ञापन
नई दिल्ली: घरेलू उत्‍पाद निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स आंध्र प्रदेश में 1,750 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगाएगी. यह निवेश 12 साल में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.
कंपनी ने विशाखापत्तनम जिले के पुदी गांव में पेंट्स और उसकी सामग्री बनाने का कारखाना लगाने को लेकर राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किए.
एशियन पेंट्स ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रस्तावित कारखाने की क्षमता 4,00,000 किलोलीटर सालाना होगी और कंपनी कई चरणों में निवेश करेगी.
कंपनी के अनुसार करीब 1,750 करोड रुपये 12 साल में चरणबद्ध तरीके से निवेश किया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola