मांग कमजोर पडने से सोना लुढक कर तीन माह के निचले स्तर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2015 12:29 PM
नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव लगातार छटे सप्ताह गिरकर तीन माह के निचले स्तर 26540 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. वही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने […]
नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव लगातार छटे सप्ताह गिरकर तीन माह के निचले स्तर 26540 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. वही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा उठाव कम करने से चांदी में भी गिरावट दर्ज की गयी. होली के उपलक्ष में पांच और छह मार्च को बाजार बंद रहा.
सर्राफा व्यापारी ने बताया कि आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग तथा वैश्विक बाजार में कमजोर रुख से बहुमूल्य धातुओं की मांग कमजोर रही. घरेलू बाजार का रुख तय करने वाले सिंगापुर के बाजार में सोने के भाव घटकर 1168.70 डालर और चांदी के भाव घटकर 15.93 डालर प्रति औंस रह गये. दिल्ली में सोना 99.9 शुद्धता के भाव आभूषण निर्माताओं और फुटकर लिवाली के चलते क्रमश: 27300 रुपये और 27100 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत खुले.
बाद में विदेशों में कमजोर रुख के बीच सप्ताह के अन्तिम सत्रों में मांग कमजोर पड़ने से अंत में 580 रुपये की गिरावट के साथ तीन माह के निचले स्तर क्रमश: 26540 रुपये और 26340 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. बिकवाली दबाव के चलते गिन्नी के भाव 100 रुपये टूट कर 23600 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए.
औद्योगिक उठाव सुस्त पडने से चांदी तैयार के भाव 900 रुपये की गिरावट के साथ 36300 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 555 रुपये की हानि के साथ 36000 रुपये किलो बंद हुए. चांदी सिक्का के भाव 2000 रुपये की गिरावट के साथ 57000-58000 रुपये प्रति सैकंडा बंद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










