इस साल बाजार में एपीवी ”लॉजी” कार उतारेगी रेनो इंडिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई: वाहन कंपनी रेनो इंडिया इस साल एक बहुद्देशीय वाहन (एमपीवी) ‘लॉजी’ और एक छोटी कार पेश करने वाली है. कंपनी ने बताया कि इसे दो साल में अपनी बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है. रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ व प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने संवाददाताओं को बताया ‘भारत रेनो के लिए एक तगड़ा […]
विज्ञापन
चेन्नई: वाहन कंपनी रेनो इंडिया इस साल एक बहुद्देशीय वाहन (एमपीवी) ‘लॉजी’ और एक छोटी कार पेश करने वाली है. कंपनी ने बताया कि इसे दो साल में अपनी बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है.
रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ व प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने संवाददाताओं को बताया ‘भारत रेनो के लिए एक तगड़ा बाजार है और देश में हमारी मजबूत उपस्थिति है. हम महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में एमपीवी लॉजी पेश करेंगे.’
उन्होंने कहा ‘इसके बाद, हम 4 लाख रुपये से कम कीमत की एक छोटी कार भी पेश करेंगे. यह एक वैश्विक कार होगी.’ इस बीच, सेकेंड हैंड कार बाजार में तीव्र वृद्धि को लेकर उत्साहित रेनो इस बाजार में कदम रखेगी और इस बारे में आधिकारिक घोषणा वह अगले महीने करेगी.
साहनी ने कहा ‘रेनो सेकेंड हैंड कार बाजार में उतरेगी. हमने इसके लिए पहले ही एक टीम गठित कर ली है. भारत में सेकेंड हैंड कार बाजार तेजी से बढ रहा है.’ उन्होंने कहा ‘सेकेंड हैंड कार का कारोबार एक मल्टी-ब्रांड प्लेटफार्म होगा. कंपनी अप्रैल तक इसकी घोषणा करेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










