नीतिगत दर में कटौती कारोबार के लिए अच्छी, बढेगी मांग : राजस्व सचिव

Updated at : 04 Mar 2015 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
नीतिगत दर में कटौती कारोबार के लिए अच्छी, बढेगी मांग : राजस्व सचिव

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक की मुख्य दर में कटौती का फैसला कारोबार के लिए अच्छा है. इससे आवास और उपभोक्ता ऋण को प्रोत्साहन मिलेगा. यह बात राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने आज कही. उन्होंने कहा ‘रिजर्व बैंक द्वारा मुख्य दरों में कटौती स्वागतयोग्य कदम है. यह व्यावसाय, उद्योग और आम नागरिकों के लिए अच्छा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक की मुख्य दर में कटौती का फैसला कारोबार के लिए अच्छा है. इससे आवास और उपभोक्ता ऋण को प्रोत्साहन मिलेगा. यह बात राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने आज कही. उन्होंने कहा ‘रिजर्व बैंक द्वारा मुख्य दरों में कटौती स्वागतयोग्य कदम है. यह व्यावसाय, उद्योग और आम नागरिकों के लिए अच्छा है जो बैंकों से आवास और अन्य तरह के ऋण लेना चाहते हैं.’

दास ने कहा ‘सरकार ने प्रगतिशील और वृद्धि केंद्रित बजट पेश कर अपना काम कर लिया है. आरबीआई ने मुख्य दर में कटौती कर इसका प्रत्युत्तर दिया और अब कारोबार, उद्योग और जनता की बारी है कि वे इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं.’ मुद्रास्फीति में नरमी और सरकार के राजकोषीय पुनर्गठन के खाके से उत्साहित भारतीय रिजर्व बैंक ने आज मुख्य नीतिगत दर (रेपो) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया.

मौद्रिक नीति समीक्षा से हटकर होने वाली यह इस तरह की दूसरी कटौती है. रिजर्व बैंक ने आज कहा कि नकदी समायोजन सुविधा के तहत रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर तुरंत प्रभाव से 7.5 प्रतिशत कर दिया गया है. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को 4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola