आम जनता को बड़ा झटका : पेट्रोल 3.18 रुपये,डीजल 3.09 रुपये महंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 6:54 PM
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के मद्देनजर पेट्रोल व डीजल कीमतों में आज 3-3 रुपये प्रति लीटर से अधिक का इजाफा किया गया. पेट्रोल के दामों में 3.18 रुपये लीटर व डीजल में 3.09 रुपये लीटर की बढोतरी की गई है. यह ईंधन कीमतों में इस महीने दूसरी […]
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के मद्देनजर पेट्रोल व डीजल कीमतों में आज 3-3 रुपये प्रति लीटर से अधिक का इजाफा किया गया. पेट्रोल के दामों में 3.18 रुपये लीटर व डीजल में 3.09 रुपये लीटर की बढोतरी की गई है. यह ईंधन कीमतों में इस महीने दूसरी वृद्धि है. नयी दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. दिल्ली में पेट्रोल का दाम कल से बढकर 60.49 रुपये लीटर हो जाएगा, जो अभी 57.31 रुपये लीटर है.
वहीं डीजल का दाम 46.62 रुपये से बढकर 49.71 रुपये लीटर हो जाएगा. पेट्रोलियम कंपनियों ने आज कीमत वृद्धि की घोषणा की. इस महीने से पहले अगस्त, 2014 से पेट्रोल कीमतों में 10 बार कटौती की गई थी. वहीं अक्तूबर, 2014 से डीजल के दाम छह बार घटाए गए थे. अगस्त के बाद से दस कटौतियों में पेट्रोल के दामों में 17.11 रुपये लीटर की कमी हुई थी. वहीं अक्तूबर से डीजल के दाम 12.96 रुपये घटे थे.
हालांकि, 16 फरवरी को पेट्रोल व डीजल कीमतों में बढोतरी की गई. इंडियन आयल कारपोरेशन ने बयान में कहा, ’16 फरवरी को दिल्ली में स्थानीय शुल्कों सहित पेट्रोल कीमत में 82 पैसे प्रति लीटर व डीजल में 61 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. इस बढोतरी के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में और तेज बढोतरी हुई है.’ इसमें कहा गया है कि रुपये डालर की विनियम दर में मामूली गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढोतरी के मद्देनजर पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम बढाने की जरुरत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










