बजट से गरीबों व किसानों को मदद मिलेगी, वृद्धि दर बढेगी : राजनाथ सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2015 5:17 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के मंत्रियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि ‘गरीबों के अनुकूल’ इस बजट से राज्यों को रोजगार सृजन करने एवं ढांचागत सुविधाएं तैयार करने में मदद मिलेगी. मंत्रियों ने आम बजट को अर्थव्यवस्था में तेजी लाने एवं वृद्धि दर बढाने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के मंत्रियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि ‘गरीबों के अनुकूल’ इस बजट से राज्यों को रोजगार सृजन करने एवं ढांचागत सुविधाएं तैयार करने में मदद मिलेगी. मंत्रियों ने आम बजट को अर्थव्यवस्था में तेजी लाने एवं वृद्धि दर बढाने के लिए एक रुपरेखा के तौर पर बताया.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘यह गरीबों, किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के अनुकूल बजट है.’ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि जेटली जी ने बजट में ‘बहुत बढिया’ काम किया है.’ उन्होंने राज्यों को जो राशि दी है, उसकी तुलना करें तो उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है.’

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि धारणा सुधरने से ढांचागत क्षेत्र में और अधिक निवेश आएगा.’ वित्त मंत्री ने आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने, धारणा सुधारने, निवेश करना संभव बनाने व बचत में सुधार के लिए शानदार काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola