ePaper

स्पाइसजेट को नये मालिक से मिले 500 करोड रुपये

Updated at : 26 Feb 2015 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्पाइसजेट को नये मालिक से मिले 500 करोड रुपये

नयी दिल्ली : किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट को अंतत: बहुप्रतीक्षित पूंजी मिल गयी. एयरलाइन के नये मालिक अजय सिंह ने विमानन कंपनी के पुनरुद्धार की 1,500 करोड रुपये की योजना के तहत इसमें 500 करोड रुपये उपलब्ध करा दिये हैं. सिंह ने स्पाइसजेट को कल ही 500 करोड रुपये दिये हैं. सूत्रों ने बताया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट को अंतत: बहुप्रतीक्षित पूंजी मिल गयी. एयरलाइन के नये मालिक अजय सिंह ने विमानन कंपनी के पुनरुद्धार की 1,500 करोड रुपये की योजना के तहत इसमें 500 करोड रुपये उपलब्ध करा दिये हैं. सिंह ने स्पाइसजेट को कल ही 500 करोड रुपये दिये हैं. सूत्रों ने बताया कि कंपनी की माली हालत सुधारने के लिए अप्रैल तक दो किस्तें और दी जाएंगी.

सिंह ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि स्पाइसजेट को बुधवार तक उसके 1,500 करोड रुपये के निवेश की दूसरी किस्त प्राप्त हो जायेगी. इससे पहले सिंह ने विमानन कंपनी को 100 करोड रुपये की सहायता दी थी. इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से कंपनी के बकाये करों का भुगतान करने के लिए किया गया था.

जनवरी के अंत तक स्पाइसजेट निदेशक मंडल ने मारन की समूची 58.46 फीसद हिस्सेदारी को अजय सिंह को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. कंपनी अपनी पुनरोद्धार योजना के तहत नयी प्रतिभूतियां जारी कर 1,500 करोड रुपये जुटायेगी. नियामकीय सूचना के अनुसार स्पाइसजेट के पूर्व प्रवर्तक मारन की समूची हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब सिंह के पास विमानन कंपनी में 60.31 फीसद हिस्सेदारी है, जिसके अनुसार उनके पास कुल 36.15 करोड शेयर हैं.

मारन की हिस्सेदारी खरीदने से पहले सिंह के पास मात्र 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इस सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिल चुकी है और सिंह अब स्पाइसजेट के निदेशक बनने के लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंजतार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola