जयप्रकाश, दुर्गापुर प्रोजेक्ट व बीएस इस्पात को मिली एक-एक कोयला खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2015 1:08 AM
नयी दिल्ली : तीन कंपनियों जयप्रकाश एसोसिएट्स, दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स एवं बी एस इस्पात को आज नीलामी के तीसरे दिन एक-एक कोयला खान मिली. अभी तक ई-नीलामी के जरिये आठ कोयला ब्लाकों की बिक्री हो चुकी है. इस बीच कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार की उत्पादन वाली खानों […]
नयी दिल्ली : तीन कंपनियों जयप्रकाश एसोसिएट्स, दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स एवं बी एस इस्पात को आज नीलामी के तीसरे दिन एक-एक कोयला खान मिली. अभी तक ई-नीलामी के जरिये आठ कोयला ब्लाकों की बिक्री हो चुकी है. इस बीच कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार की उत्पादन वाली खानों के लिए अच्छी बोलियां लगने की उम्मीद है.
आज जिन तीन खानों की पेशकश की गयी उनमें मध्य प्रदेश की मांडला उत्तर, महाराष्ट्र की मर्की मांगली तृतीय एवं पश्चिम बंगाल की ट्रांस दामोदर हैं. कोयला सचिव अनिल स्वरुप ने आज दिन में ट्वीट किया कि बीएस इस्पात को 918 रुपये प्रति टन की बोली पर मर्की मांगली तृतीय मिली.
उन्होंने बाद में किये गये ट्वीट में कहा कि दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स को ट्रांस दामोदर 940 रुपये प्रति टन और जयप्रकाश एसोसिएट्स को 2505 रुपये प्रति टन पर मांडला उत्तर मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










